लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर की सीट से भाजपा ने सफलता हासिल की है। इस जीत से भारतीय जनता पार्टी गदागद है। सोमवार को इटवा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में खुशियां मनाई।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी और सतीश द्विवेदी जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के विकास पर जनता ने मुहर लगाने का काम किया है।
उपचुनाव परिणाम ने 2024 के लिए दिया संदेश
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि उपचुनाव में मिली विजय 2024 के लिए दूरगामी संदेश है। जनता ने साबित कर दिया कि अब विकास की बात होगी। जात-पात और तुष्टीकरण करने वालों के दिन अब गए। दोनों सीटों पर लड़ाई चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास परक नीतियों का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी। कहा कि सभी लोग अभी से 2024 के लिए कमर कस लें, फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी।
जनता की सुनी समस्याएं
पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय जनता भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची। मंत्री ने सड़क, नाली, पेयजल व आवास संबंधित समस्याओं को सुना। सभी को भरोसा दिलाया कि सरकार भाजपा की है, परेशान न हों। प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी करेंगे।
इस दौरान ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर खुनियांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दुबे, जिलामंत्री कृष्णा मिश्रा, अजय गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी, रामानंद मिश्रा, दीपनारायन त्रिपाठी, रामसूरत चौरसिया, अशोक पाठक, सदानंद शुक्ला, बिंदु सिंह, सुधीर पाठक, मार्कण्डेय पांडेय, राजमणि दुबे, विकास जायसवाल, सुरेश प्रजापति, आशीष त्रिपाठी, सत्यम मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.