सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार देर रात जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के औराताल गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में घर के कमरे में शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के अलावा डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची। सास ने कहा की दुधमुंहे बच्चे की रोने की आवाज सुनकर बहू के कमरे में गई तो शव जमीन पर पड़ा मिला। जबकि मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि सास, पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसके बहन की हत्या की। जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
दोपहर में मुंबई चला गया था पति
गांव के रहमतुल्लाह पुत्र जैनुल्लाह की शादी 8 वर्ष पूर्व बैदौलागढ़ निवासी दुक्खी के पुत्री आलिया से हुई थी। उसके तीन लड़के इमरान 5, कल्लू 3 वर्ष छोटू 6 माह का है। रहमतुल्लाह अपने बच्चों संग बगल में बने एक कमरे में टिन शेड डालकर रहता था। शुक्रवार की दोपहर मुंबई जाने की बात कह कर निकला। मृतका के भाई सबीउल्लाह ने कहा कि उसकी बहन को आये दिन उसका पति जान से मारने की धमकी देता था।
सास मरियमा ने कहा कि शुक्रवार रात 11 बजे छोटे लड़के की रोने की आवाज सुन कर वह कमरे गई तो आलिया का शव जमीन पर पड़ा मिला। जिसकी जानकारी पति समेत ग्रामीणों को दी। ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को सूचित किया। रात में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शनिवार की सुबह औपचारिकता पूरी की। कोतवाल सूर्यभान सिंह ने बताया कि मायका पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.