सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस योजना को गलत बताया और जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष यार मुहम्मद ने बताया कि अग्निपथ को लेकर किसान मोर्चा आंदोलन कर रहा है। सरकार जो गलत काम कर रही है। उसको रोकने के लिये हम लोग जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपें हैं। जो चार साल की नौकरी की पद्दति बनाई है। वो फौजी भाई किसान के ही बेटे हैं। अब सरकार यह बताए कि वे चार साल बाद कहा जाएंगे। उनकी क्या व्यवस्था की गयी है।
चार साल में रिटायर करना कहां की नीति
उन्होंने कहा कि नेता एक बार सांसद और एक बार विधायक हो जाते हैं तो डबल पेंशन लेते हैं, लेकिन एक फौजी देश की सुरक्षा करता है। उसको चार साल में रिटायर कर रहे हैं। यह कहां कि नीति है। इसके खिलाफ हम लोग फौजियों के साथ हैं इसलिए हम लोगों ने अग्निपथ का विरोध किया है। किसान यूनियन पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.