सिद्धार्थनगर में पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। यह लोग बैंक से पैसे निकालने वाले लोगों पर नजर रखते थे। जैसे ही वह लोग जरा सी लापरवाही करते थे। यह लोग बाइक की डिग्गी तोड़कर उसमें से पैसे निकाल लेते थे। इन लोगों के खिलाफ 13 जिलों में 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से कैश और बाइक बरामद किया है।
बैंक से निकलने वालों को बनाते थे निशाना
जिले में राम जियावन,अर्जुन और राम स्वरूप जो कि गोंडा जिले के निवासी है। यह लोग बैंकों के आस पास घूमते रहते हैं। जब कोई व्यक्ति बैंक से पैसा निकालता है। उसका ये लोग पीछा करते हैं। व्यक्ति द्वारा लापरवाही या गाड़ी छोड़ कर जाने पर फौरन ये गाड़ी की डिग्गी तोड़ कर पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। इसके अलावा ये लोग अपना पैसा गिरा कर लोगों से बताते है कि आप का पैसा गिर गया है। जब वह अपना पैसा उठाने जाता है। वैसे ही ये लोग गाड़ी से पैसे निकाल कर भाग जाते हैं।
एक चोर हो गया फरार
पुलिस ने घेराबंदी कर इनको गिरफ्तार किया है। अभी हाल ही इन लोगों ने गोंडा जिले में नौ लाख चालीस हजार की गाड़ी की चुराने की बात बताई है। इसके अलावा ये जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ साथ कई प्रदेशों में इस तरह की घटना को अंजाम देते रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक और 38 हजार रुपए बरामद किया है। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि तीन चोर पकड़े गए हैं। और एक फरार हो गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.