हिन्दू काउंसिल ऑफ न्यूजीलैंड एक सामाजिक संगठन है। जिसके बहुत सारे उद्देश्य हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य आरोग्य है। जिसके अंतर्गत हेल्थ फॉर ह्यूमैनिटी योगाथन कार्यक्रम हर साल न्यूजीलैंड के सभी शहरों व कस्बों में योगा सप्ताह के रूप में आयोजित किया जाता है। इसके नेशनल कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के मूल निवासी अजय अग्रहरि हैं। जो पेशे से इंजीनियर हैं।
अजय की योग में है रुचि
योग में उनकी काफी रुचि है। अपनी इसी रुचि के कारण अपने काम से समय निकालकर वह इस कार्यक्रम को काफी लोकप्रियता दिलाकर एक नई ऊंचाई पर ले गए। 2019 से यह कार्यक्रम 2 सप्ताह का आयोजित किया जाने लगा। जिसमें 108000 बार सूर्य नमस्कार का लक्ष्य सभी के साथ रखा जाता था। जिसके सापेक्ष साल 2019 और 2020 में न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा दोनों वर्षो में प्रत्येक वर्ष 140000 से ज्यादा बार सूर्य नमस्कार किया गया।
निशुल्क योग सिखाते हैं अजय
2021 में 12 जून से 26 जून तक आरोग्य कार्यक्रम चला। 250000 सूर्या नमस्कार किया गया। योगाथन कि इस सफलता से प्रभावित होकर इस बार योगाथन टीम के लोगों ने फिर 250000 सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा है। जो 18 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। वहां के लोग इतना उत्साहित हैं कि इस बार भी लक्ष्य से ज्यादा सूर्य नमस्कार करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर योगा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी को निशुल्क में योग सिखाया जाता है।
भारतीय संस्कृति की करवाते हैं पहचान
योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। जिसमें वहां के लोगों को योग, भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मंत्रों की पहचान कराई जाती है। योगाथन टीम ने इस बार योगाथन कार्यक्रम को स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में भी ले जाने का प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप मैसी यूनिवर्सिटी में योगाशन के अंतर्गत योगा क्लासेस कराए गए। एपसम नॉर्मल प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य इस योगाथन कार्यक्रम व योग से इतना प्रभावित हुए की उन्होंने विद्यालय के अगले सत्र में योग को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है।
बच्चों का हर तरह से होता है विकास
न्यूजीलैंड के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर काफी उत्साहित हैं। अजय अग्रहरि ने बताया की इस बार योगाथन 2022 कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों को योग की जानकारी देकर योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें योग के अलग-अलग आसन के साथ, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, कपाल भाति आदि का विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास हो सकेगा।
भारत सरकार दे चुकी है आमंत्रण
अजय के अनुसार योग एक जीवन पद्धति है। जिससे व्यक्ति, समाज तथा परिवार संस्कारी बनते हैं। अजय अग्रहरि न्यूजीलैंड में एक रिसर्च संस्थान में इंजीनियर हैं। अजय अग्रहरि का योग से काफी जुड़ाव है। अजय अग्रहरि योगा अलायन्स के साथ एक पंजीकृत योग शिक्षक (आर.वाई.टी) हैं, जो न्यूजीलैंड में निशुल्क योगा सिखाते हुए योगाभ्यास कराते हैं। अजय के अनुसार योग एक विज्ञान है। जो आपके मन व शरीर को उसकी प्राकृतिक स्वास्थ्य अवस्था में लाता है। आपकी आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। साल 2019 के वाराणसी में आयोजित युवा प्रवासी दिवस पर भारत सरकार ने उन्हें न्यूजीलैंड से यूथ डेलेगेट के रूप में बीएचयू और पूरे देश भर से चयनित एनएसएस के विद्यार्थियों से अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.