सीतापुर में सरकारी आवासों में भी छाया रहा अंधेरा:टैंकर से पानी सप्लाई, देर रात हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी, 30 उपकेंद्र बंद

सीतापुर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता देर रात विफल रही है। इस दौरान सीतापुर के विद्युत कर्मचारी देर रात तक एक्सईएन ऑफिस में धरने पर बैठे रहे। पिछले 5 दिनों से लगातार हड़ताल के चलते बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अधिशासी अभियंता कार्यालय में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही कल रात जेल भरो आंदोलन का भी ऐलान हुआ। जिसके चलते देर रात तक हंगामा जारी रहा। बिजली व्यवस्था बेपटरी होने से सरकारी आवासों में भी अंधेरा छाया रहा।

30 उपकेंद्र बंद, छाया अंधेरा

तकरीबन 30 उपकेंद्र बंद हो चुके हैं, जिनसे अधिकांश गांव और शहर की आबादी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन ने देर रात आपूर्ति को बहाल कराने का प्रयास किया, लेकिन डीएम आवास, एसपी आवास, जज कॉलोनी सहित ऑफिसर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ना होने के चलते रात भर अंधेरा रहा है। नगर पालिका द्वारा जल आपूर्ति के लिए जनरेटर से सप्लाई को चालू कराया गया। साथ ही कालोनियों में वाटर टैंकर भेजकर पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर में रात भर पुलिस की टीम गश्त करती रही।
शहर में रात भर पुलिस की टीम गश्त करती रही।

कंट्रोल रूम में कम हुई शिकायतें

पिछले 5 दिनों से मोहल्लों और गांव में लाइट ना होने के चलते मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं, जिसके चलते उपभोक्ता कंट्रोल रूम में शिकायतें भी नहीं कर पा रहे हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे में तकरीबन 300 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिला प्रशासन शिकायतों के निस्तारण का प्रयास कर रहा है। जिले के सभी उप केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है, जिससे किसी प्रकार का नुकसान ना हो सके।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
हड़ताल के दौरान कर्मचारी नेताओं ने लोगों में जोश भरा।
हड़ताल के दौरान कर्मचारी नेताओं ने लोगों में जोश भरा।