सीतापुर में बड़ी संगत उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि ने ट्वीट कर पुलिस महकमे के अधिकारी सीओ सिटी पर गंभीर आरोप लगाए है। महंत बजरंग मुनि ने ट्वीट कर सीओ सिटी पर कस्बे के जिहादियों से मिलकर हत्या करवाने और झूठे मुकदमें में फंसाने की बात कही है।
महंत ने आईजी रेंज लखनऊ और डीजीपी को ट्वीट को टैग कर किये गए ट्वीट में कहा कि अगर उनकी हत्या होती है या किसी केस में फंसता हूं तो उसके जिम्मेदार सिर्फ सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ही होंगे। महंत ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है।
सीओ पर महंत ने लगाए गंभीर आरोप
मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के कस्बे का है। यहां बड़ी संगत उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि ने सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ पर लगे आरोपो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आश्रम के महंत ने बीती देर रात एक साथ पुलिस के बड़े अधिकारियों को टैग करते हुए एक साथ कई ट्वीट किए है। ट्वीट के जरिये एक शिकायती पत्र व एक युवक का वीडियो भी अपलोड किया है। महंत का आरोप है कि रहीमाबाद निवासी कुछ जिहादी उसकी हत्या की धमकी भी दे रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि रहीमाबाद निवासी रईस और उसके साथियों ने कस्बे के एक साथी के हाथ संदेश भी भिजवाया था कि अगर बाबा इधर आएंगे तो वह जिंदा वापस नही जाएंगे। महंत के आरोपो के बाद एक बार फिर पुलिस महकमा हरकत में आ गया है।
पहले भी हो चुके है महंत पर हमले
गौरतलब है बीते कुछ माह पूर्व भी महंत बजरंग मुनि पर कस्बे के कुछ लोगों द्वारा चाकुओं से गोदकर हत्या करने का प्रयास किया गया था लेकिन तकरीबन डेढ़ माह तक लखनऊ में चले इलाज के बाद महंत स्वस्थ होकर वापस आ गए थे। इस घटनाक्रम के बाद बाबा की सुरक्षा के लिए कुछ पुलिसकर्मी और पीएसी को आश्रम पर तैनात किया गया है। जो कि लगातार उनकी सुरक्षा में लगे है। महंत की इस कड़ी सुरक्षा के बाद भी महंत ने सीओ पर हत्या करवाने जैसे गंभीर आरोपो के बाद महकमा हरकत में आ गया है। एसपी सीतापुर आरपी सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी उत्तरी को सौंप दी है। जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.