- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sitapur
- Sitapur Road Accident | Dumper Hits Tractor Trolley, Deaths Reported
डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 3 दोस्तों की मौत:सीतापुर में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, 2 गंभीर घायल
- कॉपी लिंक

सीतापुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। सभी लखनऊ से काम कर वापस लौट रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 3 युवक उसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतकों के परिवार भी खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर हादसा सुबह करीब 6:30 बजे अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-24 पर हुआ।
देखें 2 तस्वीरें…


अब जानें पूरा मामला…
मृतकों की पहचान गोविंद (22) निवासी सीतापुर भुलभुलिया नीलू (22) निवासी सीतापुर के बिनौरा और आकाश (18) सीतापुर रानीपुरवा के रूप में हुई है। वहीं, ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार (30) और विकास (25) निवासी रानीपुर घायल हो गए।
लखनऊ से मजदूरी कर लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी मजदूर लखनऊ में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायल ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार बताया कि हम ईंट भरकर लखनऊ बेचने गए थे। वापस आते समय मड़ियांव के पास तीन लोग सीतापुर आने के लिए निकले थे। उनको ट्रॉली में बैठा लिया। सुबह डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग सीएचसी आए जहां पर भी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

ट्रैक्टर चालक समेत दो घायल
हादसे में ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी भुलभुलिया थाना तालगांव और विकास पुत्र पत्तनी निवासी रानीपुर थाना तालगांव घायल हुए हैं। दोनों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सीओ सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहजनपुर के पास एक डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार गोविंद, नीलू और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, सुशील व विकास घायल हैं, जिनको सीएचसी सिधौली भेजा गया है। डंपर UP91T 9407) को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















