सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी मनाकर वापस घर लौटते समय कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक ने कार में मारी टक्कर
पुलिस ने बताया की बिड़ला मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट से जन्मदिन की पार्टी मनाकर सात लोग एक कार में सवार होकर मुर्धवा स्थित अपने घर जा रहे थे। कार जैसे ही रेणुकूट मुख्य चौराहे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया। ट्रक ने अनियंत्रित होकर कार को तेजी से धक्का मार दिया।
एक महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
हादसे में कार पर सवार 15 साल की चंचल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार 58 साल की अरुणा दुबे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 3 लोगों को हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। जहां मनोरमा, पीहू और सर्व ओझा की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर किया गया।
घटना के बाद लोगों में हैं गुस्सा
हादसा होते ही नगर में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल लोगों को बाहर निकालने में सहयोग किया गया। घटना से नगर में आक्रोश है। नगर के लोगों का कहना है कि आए दिन हो रहे हादसे को देखते हुए यहां बाईपास की बहुत जरूरत है। बाईपास बनने पर ही दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.