पांच माह से एक पांच साल का बच्चा गायब है। जिसका अब तक सुराग नहीं मिला है। मामला ओबरा थाना मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। ओबरा निवासी सोनी पांडेय का पांच वर्षीय बेटा शिवम कुमार 30 मई 2022 को ओबरा देवी मंदिर स्थित पार्क से गायब हो गया था। घटना के बाद उन्होंने ओबरा थाने में बच्चे के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाया। काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उक्त मामले को लेकर औरंगाबाद एसपी एवं पुलिस महानिदेशक से भी गुहार भी लगायी। बावजूद अभी तक पुलिस उनके बच्चे को ढूंढने में नाकाम है। सोनी ने बताया की वे अपने बच्चे के जन्म के बाद से हीं अपने मायके ओबरा में रह रही हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.