सोनभद्र के चोपन में स्थित रेलवे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 89 जोड़ों की शादी समाज कल्याण विभाग द्वारा कराई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव मौजूद रहे। इस दौरान गरीब कन्याओं की शादी में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी आवश्यक सामग्री के साथ 35000 रुपए की राशि कन्याओं के खाते में भेजी गई।
सरकार की तरफ से प्रत्येक जोड़े को शादी के लिए 51000 रुपए खर्च करने की योजना है। जिसमें 35000 रुपए कन्या के खाते में भेजी जाती है। इसके अतिरिक्त 10000 रुपए का गहना तो वहीं प्रत्येक जोड़े पर अन्य व्यवस्थाओं के लिए 6000 रुपए खर्च किए जाते हैं। इस प्रकार से कुल 51000 रुपए प्रत्येक जोड़े पर खर्च करने की योजना है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीडीओ सौरव गंगवार, चोपन ब्लाक प्रमुख लीलावती देवी, एडीओ पंचायत अजय सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के जुगैल ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, भाजपा चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ,थाना प्रभारी चोपन लक्ष्मण पर्वत समेत अन्य लोग मोजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.