ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी छठ घाट पर बुधवार की शाम आदि गंगे पुनपुन सेवा समिति के तत्वाधान में महाआरती का आयोजन किया गया। पंडित कमल किशोर पांडे ने पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण की इसके बाद समिति के सदस्यों ने भव्य रुप से महाआरती की। समिति के सदस्य मोहन स्वर्णकार ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है की प्रत्येक अमावस्या तिथि एवं पूर्णिमा के अवसर पर पुनपुन नदी में महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी उद्देश्य से भव्य रूप से महा आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के बाद सभी समिति के सदस्यों ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया। सदस्यों ने कहा कि छठ पूजा के बाद से छठ घाट पर साफ सफाई दिख रहा है। कहा कि महाआरती मे सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले। इस मौके पर संतोष सिन्हा, नंदू प्रसाद सोनी, सुबोध चंद्रवंशी, अनिल मालाकार, पुष्कर अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, सुबोध कुमार, मनोज प्रजापति आदि रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.