लंबे समय से चल रही जद्दोजहद के बाद बहुजन समाज पार्टी ने इसौली विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू बसपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को उनके नाम का पत्र जारी कर दिया है।पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह के पुत्र एवं पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के अनुज यशभद्र सिंह पहली बार 2005 में धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में वे इसी ब्लॉक के प्रमुख हैं। 2015 से 2020 तक वे जिला पंचायत सदस्य रहे। 2012 में उन्होंने इसौली विधानसभा क्षेत्र से पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें शिकस्त मिली लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने इसौली से राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़ा। चुनाव में करीब 43,000 वोट मिलने के बाद भी वे तीसरे नंबर पर चले गए। बसपा के जिलाध्यक्ष दीपक भारती ने शुक्रवार को उनकी उम्मीदवारी का पत्र जारी किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.