भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय गोमती अस्पताल परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने की। बताया कि 3 फरवरी को जिला कार्य समिति की बैठक हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे आयोजित होगी।
बैठक में पूरे जिले के 225 भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार कार्यकर्ता हिस्सा लेगें। बैठक तीन सत्रों में होगी। 2 फरवरी को डाटा प्रबन्धन की कार्यशाला भाजपा जिला मुख्यालय पयागीपुर पर आयोजित होगी। 11फरवरी से पार्टी का आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम शुरू होगा। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला कार्य समिति बैठक में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे। बूथों पर पन्ना प्रमुख व व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की समीक्षा होगी।
कमजोर बूथ को सशक्त करने की बनाई रणनीति
कमजोर मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ को सशक्त करने के लिए रणनीति बनाई जायेगी। बैठक में प्रवीन कुमार अग्रवाल, आनन्द द्विवेदी, विजय त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, घनश्याम चौहान,संदीप सिंह, संजय त्रिलोकचन्दी, आलोक आर्या, प्रीति प्रकाश, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मनोज मौर्या, राजित राम, विवेक सिंह विपिन, जगदीश चौरसिया, राजेश सिंह, आशीष सिंह रानू आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.