सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। आजमगढ़ से लखनऊ जा रही जनरथ बस गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बासगांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं करीब 11 यात्री से घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।
पेड़ से टकराई बस
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बासगांव के पास यात्रियों को लेकर आजमगढ़ से लखनऊ जा रही जनरथ बस पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। करीब 7 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कुल 32 यात्री बस में सवार थे
एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजकर इलाज करवाया जा रहा है। बाकी बचे यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना करा दिया गया। बस में कुल 32 यात्री सफर कर रहे थे। वहीं बीरबल कुमार (46) निवासी लंगडपुर छावनी लाइन, गाजीपुर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ये लोग हुए घायल
घायलों की पहचान नदीम अहमद (40), कसीम अहमद (36) निवासी मोहल्ला बाज बहादुर थाना, आजमगढ़, अनिल गुप्ता (45) निवासी हरिवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ, रोहित यादव (40) निवासी सीतापुर, कमला देवी (55) निवासी लखीमपुर खीरी, विनोद कुमार (39) निवासी लगंडपुर छावनी जनपद गाजीपुर, विवेक कुमार गुप्ता (38) निवासी बिलरियागंजस आजमगढ़ के रूप में हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.