जिले की जयसिंहपुर तहसील अन्तर्गत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता अभियान की शुरुआत बरौसा बाजार के वरिष्ठ व्यापारी राम लखन पांडे की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रवींद्र त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को मिलकर संगठन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने हैं।
बरौंसा बाजार में हुई बैठक
त्रिपाठी ने कहा कि हमारे लिए संगठन का एक-एक पदाधिकारी सम्मनित है। किसी भी दशा में व्यापारी या पदाधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बड़े पदाधिकारियों से कहा कि हमें अपने सदस्यों के सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। युवा व महिला व्यापारी उद्यमियों को प्रथमिकता पर संघठन का सदस्य बनाना है तथा उनको पदाधिकरी भी बनाना है। संगठन के सभी पदाधिकारी को आजीवन सदस्यता ग्रहण कराना है।
सरकार का किया गुणगान
उन्होंने आगे कहा कि हम सबको मिलकर ऐसा माहौल तैयार करना पड़ेगा कि लोग उद्योग तथा व्यापार को प्राथमिकता पर अपनाएं। जिससे स्वयं तो रोजगार प्रार्थी करेंगे और दूसरों को भी रोजगार देने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ का ही प्रयास है कि प्रदेश आत्मनिर्भर बने देश आत्मनिर्भर बने इसके लिए निरंतर सतत प्रयास किया जा रहा है। पहले लोग उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने से डरते थे लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से अपराधी-माफियाओं पर कार्रवाई हुई। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की गई और नए-नए उद्योग प्रदेश में स्थापित हुए।
बैठक में अयोध्या मंडल के सह प्रभारी धर्मदेव शुक्ल को अयोध्या मंडल में सभी जनपदों में संगठन की कार्यकारिणी गठन का निर्देश प्रदेश महामंत्री द्वारा दिया गया। इस अवसर पर बरोसा बाजार के अध्यक्ष संजय गुप्ता उपाध्यक्ष बृजेश पांडे द्वारा सदस्यता लेने वाले व्यापारियों को तथा प्रदेश महामंत्री से त्रिपाठी को माला पहनाकर स्वागत किया गया और प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह देकर तथा अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गय सदस्यता अभियान के दौरान जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर अरविंद गुप्ता बिरसिंहपुर अध्यक्ष रविंद्र मोदनवाल मुकेश महाजन बरौसा उपाध्यक्ष बृजेश पांडे राकेश पांडे राम लखन पांडे आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.