सुल्तानपुर में देर शाम सोमवार को विसर्जन शोभा यात्रा में डीजे बजाने को लेकर दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों समुदाय में पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने दो बाइकों में आग लगा दी। घटना के दौरान एक सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। पत्थरबाजों ने यूपी 112 की PRV भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पाकर आस-पास के पांच थानों की फोर्स पहुंची। स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना बल्दीराय इब्राहीमपुर की है।
SP सोमेन वर्मा ने बताया कि दो समुदाय में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जो भी उपद्रव कर रहे थे उनको हटा दिया गया है। जल्द ही उपद्रवियों की गिरफ्तारी होगी।
डीजे की आवाजा धीमा करने को लेकर भिड़े दो गुट
इब्राहीमपुर में आजान के समय शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुंची थी। यात्रा में लोग डीजे काफी तेजी से बजा रहे थे। मस्जिद के अंदर से लोग बाहर निकले और डीजे की आवाज को धीमा करने के लिए कहा। दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे की आवाज को धीमा न कर और तेज कर दिया। जिससे दोनों पक्ष उग्र हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। तनाव की सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, सीओ राजाराम चौधरी पीएसी व कुड़वार, बल्दीराय, हलियापुर, कोतवाली नगर और बंधुआकलां थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे>
एसपी बोले- उपद्रवी होंगे गिरफ्तार
SP सोमेन वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जो भी उपद्रव कर रहे थे उनको हटा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इसमें सख्त से सख्त निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। जिसने ऐसा किया है उसकी गिरफ्तारी भी होगी। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
सीओ बोले- स्थिति कंट्रोल में हैं
सीओ बल्दीराय राजा राम चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करने में लगे हैं। उधर, सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता व एसपी सोमेन वर्मा घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
घायलों के नाम-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.