सुल्तानपुर में साल भर पहले जिस महिला का विवाह हुआ, कल उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर के अंदर कमरे में शव फंदे से लटकता पाया गया है। वहीं मायके वालों ने सुसरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की है। गांव निवासी मनीषा (27) पत्नी सुनील का शव रात करीब 8 बजे कमरे के अंदर साड़ी के सहारे लटकता पाया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घर के बाहर काम से गए थे।
वापस घर लौटे तो मनीषा का शव फंदे से लटकता देख वह सन्न रह गए। चीखने-चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। फंदे से उतारकर परिवार के लोग महिला को प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
घटना की सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी गई। जयसिंहपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जांच-पड़ताल की। बता दें, 11 महीने पहले मनीषा की अनिल के साथ शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। मृतका के पिता शंकर निषाद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.