उन्नाव के हसनगंज में तहसील मुख्यालय से लेकर मेहंदी खेड़ा चौराहे तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उप जिलाधिकारी के साथ 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से मतदान करने की अपील की।
पहले मतदान फिर जलपान के लगाए नारे
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने आसपास स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
जिसमें बच्चों ने आने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। सभी बच्चों ने हाथ में मतदान जागरूकता के स्लोगन लेकर क्षेत्र की गलियों में नारे लगाते हुए कहा कि पहले मतदान फिर जलपान, सहित अन्य जागरूकता के नारे लगाए।
हर एक वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार
उप जिलाधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम होता है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए।
भारत के प्रत्येक व्यक्ति मतदान कर देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी बनता है। मतदाता जागरूकता रैली के अवसर पर सभी लेखपाल सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.