उन्नाव में एक प्रेमी जोड़े का शव बुधवार को पेड़ से लटकता मिला। दोनों तीन दिनों से लापता चल रहे थे। घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों का शव ग्रामीणों ने देखा। तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा हे कि दोनों के घरवाले उनकी शादी करवाने को तैयार नहीं थे। इसीलिए दोनों परेशान रहते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घरवालों ने दर्ज करवाया था अपहरण का केस
जिले के थाना फतेहपुर 84 के गांव भूटिया के रहने वाले शिल्पी ओर विपिन 3 दिन पहले घर से लापता हो गए थे। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में अपहरण की तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों की खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव रस्सी के दो फंदों से लटके मिले। जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
गांव के बाहर पेड़ पर लटकते मिले शव
मामले की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे परिजनों का रे-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने थाने में आईपीसी 363, 366 के तहत केस दर्ज करवाया था। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.