उन्नाव में मिलेट्स महोत्सव का कृषि मंत्री किया उद्घाटन:मोटे अनाज व ऑर्गेनिक खेती के लिए किया गया जागरूक, शाही बोले- राम का द्रोहि कभी सफल नहीं हो सकता

उन्नाव3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

उन्नाव में 3 दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का यूपी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने डीएम अपूर्वा दुबे के साथ मिलेट्स महोत्सव में लगी प्रदर्शनी को देखकर किसानों का बढ़ाया हौसला।

वहीं मोटे अनाज की प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नति खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने 4 उन्नतिशील किसानों को ट्रैक्टर की चाबी दी। 22 किसानों का सम्मान किया है।

उन्नाव शहर के कब्बाखेड़ा के एक रिसॉर्ट में से शुरू हुए तीन दिवसीय मिलेट्स (मोटे अनाज) समारोह का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। डीएम अपूर्वा दुबे व एमएलसी राम चन्द्र प्रधान ने कृषि मंत्री को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कृषि मंत्री ने मिलेट्स महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। मंत्री ने किसानों को मोटे अनाज व ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जागरूक किया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सऊदी अरब में मस्जिदों में लाउड स्पीकर बैन होने पर तौकीर रजा के बयान पर कहा सभी स्थानों से शोर मचाने वाले यंत्र हटाए गए हैं। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। मंदिरों से भी यंत्र हटाए गए है। एक लाख की कर्ज माफी के सवाल पर कहा कि जिन्होंने अहर्ता को पूरा किया था। उन सभी के कर्ज माफ किया गए हैं। 33 हजार जो किसान बच गए थे। उनको 192 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाल दिया गया है।

प्रदेश में अन्ना मवेशियों को लेकर सवाल पर कहा कि किसान अपने मवेशियों को खूंटे में बांधकर रखे। गोमूत्र ओर गोबर से खाद बनाए ओर खेती में प्रयोग करें। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसा है। शाही ने कहा की राम का द्रोहि कभी भी सफल नहीं हो सकता है। उन्हें मत भ्रम हो गया है। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।