उन्नाव के दबौली गांव निवासी लापता बच्चे का शव रविवार देर रात घर के बगल में स्थित तालाब में मिला। पुलिस के मुताबिक खेलते समय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्नाव के दबौली गांव निवासी लापता बच्चे का शव रविवार देर रात घर के बगल में स्थित तालाब में मिला। पुलिस के मुताबिक खेलते समय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
खेलते खेलते लापता हो गया था यश
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दबौली गांव निवासी नन्हे ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका ढाई वर्षीय बेटा यश घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक कहीं लापता हो गया। परिजनों का कहना था कि उसकी काफी खोजबीन की थी। मगर कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। पुलिस ने नन्हे की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
तालाब में शुरू की खोजबीन
इसके बाद पुलिस ने रविवार देर रात घर के बगल में स्थित तालाब में उसकी खोजबीन शुरू की। कई इंजन से तालाब का पानी बाहर निकाला गया। तब तालाब में बच्चे का शव मिला। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
इंस्पेक्टर राय सिंह यादव ने बताया कि खेलते समय बच्चे के तालाब में गिर कर डूबने से मौत हो गई है। उधर परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.