उन्नाव में एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उस पर महिला से घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप है। हेड कांस्टेबल महिला के पति के घर से जाने के बाद जाता था। सोमवार को इसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने जांच की, तो यह सही पाया गया। इसके बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को SP ने सस्पेंड कर दिया।
बताया जा रहा है कि वीडियो 2 साल पुराना है और उसे महिला के पति ने ही बनवाया था। इसमें एक महिला के साथ बंद कमरे में हेड कांस्टेबल अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
विवाद सुलझाने घर गया था हेड कांस्टेबल
करीब 2 साल पहले हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गौतम गंगाघाट थाना में तैनात था। इसी दौरान थाने में एक रेलवे कर्मी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पति-पत्नी में सुलह कराने के लिए हेड कांस्टेबल महिला के घर पर गया था।
वहां उसने महिला के पक्ष में सुलह करा दी थी। इसके बाद से वह रेलवे कर्मी की पत्नी के संपर्क में आ गया। फिर वह लगातार महिला के घर आने-जाने लगा। वह तभी महिला के घर जाता था, जब उसका पति ड्यूटी पर चला जाता था। वहां वह महिला के साथ रंगरलियां मनाता था।
कुछ दिनों तक तो हेड कांस्टेबल का खेल चलता रहा। मगर, फिर यह बात रेलवे कर्मी के पास तक जा पहुंची। रेलवे कर्मी को पड़ोसियों ने बताया कि एक पुलिस वाला उसके जाने के बाद घर आता है। इसके बाद रेलवे कर्मी ने गैराज चलाने वाले एक युवक की सहायता से हेड कांस्टेबल का पत्नी से अश्लील हरकतें करने का वीडियो रिकॉर्ड करा लिया। हालांकि, कुछ समय बाद हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर हो गया। फिर उसका रेलवे कर्मी के घर आना बंद हो गया। इससे मामला शांत हो गया।
मगर, सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की। महिला की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल में भेज दिया गया।
IG बोले- दीवान को गिरफ्तार किया गया
मामले में आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हेड कांस्टेबल की तैनाती बांगरमऊ कोतवाली में थी। महिला की तहरीर पर दीपचंद्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। अब बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.