उन्नाव में एक शराबी ने कुल्हाड़ी से काटकर गाय की हत्या कर दी। शराबी ने गाय की गर्दन पर 10 बार कुल्हाड़ी से वार किया। बताया जा रहा है कि गाय आरोपी के यहां ही रहती थी। गाय अक्सर दूसरे के खेतों में चली जाती थी। जिसकी कई बार शिकायत गांव के लोगों ने शराबी से की। शराबी इस बात से नाराज था। जिसके बाद उसने पूरी घटना को अंजाम दिया। घटना उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार देर रात आरोपी ने गाय की हत्या की है।
गाय भूख से थी परेशान
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश घर में अकेले ही रहता है। वो मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा है। शुक्रवार रात को भी उसने रोज की तरह शराब पी। घर आया तो उसकी गाय भूख के कारण चिल्लाने लगी। तभी आरोपी गुस्से में कुल्हाड़ी उठा लाया और गाय को मार दिया। हम लोग जब तक कुछ समझ पाते, गाय की मौत हो चुकी थी।
गांव में पुलिस बल तैनात
गाय को मारने के बाद आरोपी ने जाकर कुल्हाड़ी पानी से साफ कर दी। उसके बाद गाय के पास आकर बैठ गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी पर गौकशी के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में थाना प्रभारी सुधीर सिंह का कहना है कि आरोपी शराब का आदी है। उसने नशे में घटना को अंजाम दिया है। घटना को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.