• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • 2 Lakh Farmers Will Gather In Delhi On December 19, Announcement Of Farmers Union In Varanasi There Will Be A Rally To Demand Government Price On The Basis Of Cost

'19 दिसंबर को दिल्ली में जुटेंगे 2 लाख किसान':किसान संघ का ऐलान- लागत के आधार पर सरकारी मूल्य की मांग के लिए करेंगे रैली

वाराणसी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने कहा कि किसान गर्जना रैली में देश भर से किसान शामिल होंगे। - Dainik Bhaskar
भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने कहा कि किसान गर्जना रैली में देश भर से किसान शामिल होंगे।

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने गुरुवार को वाराणसी में कहा कि किसान को फसल की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले। इस मांग को लेकर आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय किसान संघ की ओर से किसान गर्जना रैली की जाएगी। इस रैली में देश भर से दो लाख किसान पहुंचेंगे।

कृषि उत्पादों के मूल्य की नीति लाभकारी नहीं

लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र के कार्यालय में दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने कहा कि देश में कृषि उत्पादों के मूल्य की नीति लाभकारी नहीं है। मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) तर्कसंगत नहीं है। MSP घोषित फसलों को खरीदा भी नहीं जाता है। सिर्फ, गेहूं और धान की फसल के कुल उत्पादन का 10-11 प्रतिशत ही खरीदा जाता है।

ऐसे में देश का किसान आत्मनिर्भर और समृद्धशाली कैसे बनेगा। भारतीय किसान संघ का मुख्य मुद्दा किसान को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाना रहा है। दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने कहा कि किसानों के लिए सरकार से हमारी चार मांग है। पहली यह है कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।

कृषि आदानों को GST के दायरे से बाहर रखा जाए। किसान सम्मान निधि बढ़ाई जाए और यह सभी किसानों को मिले, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केंद्र सरकार सभी प्रकार के GM, BT और GM सरसों की अनुमति को तत्काल वापस ले। फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर हो रही कार्रवाई और आर्थिक दंड को समाप्त करें।

10 दिसंबर तक चलाएंगे जन जागरण

भारतीय किसान संघ के काशी प्रांत के अध्यक्ष इंद्रासन सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाली रैली के लिए 10 दिसंबर तक हम ग्राम जन जागरण का अभियान चलाएंगे। सह अभियान काशी प्रांत के सभी जनपदों में चलाया जाएगा। काशी प्रांत से हजारों की संख्या में किसान नई दिल्ली में होने वाली गर्जना रैली में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...