नगर निकाय चुनाव के लिए वाराणसी नगर निगम और नगर पंचायत गंगापुर के सभी वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वाराणसी नगर निगम के 100 वार्ड में 33 महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं, 10 वार्ड वाली गंगापुर नगर पंचायत में 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
आरक्षण सूची पर आगामी 7 दिनों के भीतर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष आपत्ति दाखिल की जा सकती है। इसके बाद नगर निगम और नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
2017 के नगर निगम के चुनाव में दलों की स्थिति....
भारतीय जनता पार्टी | 43 |
कांग्रेस | 20 |
समाजवादी पार्टी | 16 |
बहुजन समाज पार्टी | 01 |
निर्दल | 10 |
यहां देखें, वाराणसी नगर निगम के 100 वार्डों के आरक्षण की स्थिति....
यहां देखें, गंगापुर नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण की सूची....
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.