पूर्वांचल के 14 जिलों में वैक्सीनेशन की तस्वीर काफी रोचक है। उत्तरी पूर्वांचल में वैक्सीनेशन की स्थिति थोड़ी डांवाडोल हैं, वहीं दक्षिणी पूर्वांचल के जिलों में स्थिति काफी बेहतर है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और इसके आसपास के जिलों में पहले डोज का वैक्सीनेशन लगभग 100% के आसपास है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ यानि कि गोरख्रपुर के आसपास के इलाकों में यह दर 82% तक ही है। दूसरी डोज के वैक्सीनेशन में भी हालात कुछ ऐसे ही देखने को मिल रहे हैं।
वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आबादी की लिहाज से पूर्वांचल में पहले डोज के वैक्सीनेशन में टॉप पर अखिलेश यादव का आजमगढ़ है। यहां पर 35 लाख से अधिक लोगों को पहली और 20 लाख से ज्यादा ने दूसरी डोज ली है। दूसरे स्थान पर है जौनपुर जहां पहली डोज 33 लाख से अधिक और दूसरी 21 लाख से ज्यादा है।
आजमगढ़ में 56 लाख, 46 हजार, 202 डोज
पूर्वांचल के वैक्सीनेशन में टॉप थ्री जिलों में आजमगढ़ 56 लाख, 46 हजार, 202, जौनपुर में 55, 22, 128 और वाराणसी में करीब 51 लाख वैक्सीन की डोज लग चुकी है। वहीं गोरखपुर में 51 लाख डोज लगाई जा चुकी है।
सेकेंड डोज वैक्सीनेशन में जौनपुर नंबर 1
फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन रेट के मामले में यूपी के पूर्वांचल के 2 जिलों की स्थिति 100% से भी ऊपर है। वहीं सेकेंड डोज वैक्सीनेशन रेट में सबसे आगे जौनपुर है जहां पर 63.71 लोगों ने अपनी दोनों डोज पूरी कर ली है। इसके बाद मीरजापुर में 63.08%, देवरिया में 62.81% और वाराणसी में 61.86% लोगों ने दोनों डोज ले ली है।
पूर्वांचल के 14 जिलों में वैक्सीनेशन की हकीकत
जिले | 1st डोज (%) | 2nd डोज (%) |
देवरिया | 82 (सबसे खराब) | 62.81 |
कुशीनगर | 85 | 55.84 |
बलिया | 87 | 57.70 |
गोरखपुर | 91 | 56.50 |
संत कबीरनगर | 92 | 57.64 |
भदोही | 92 | 57.28 |
मऊ | 93 | 57.41 |
चंदौली | 95 | 61.73 |
गाजीपुर | 97 | 57.87 |
जौनपुर | 98 | 63.71 (टॉप) |
वाराणसी | 99 | 61.86 |
आजमगढ़ | 100.26 | 58.87 |
मीरजापुर | 100.36 (टॉप) | 63 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.