पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सरकार पर तंज कसने को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा अखिलेश यादव दिवा स्वप्न देखते है। मुंगेरीलाल के सपने हसीन जरूर होते है। लेकिन वो कभी सच नही होते है।
अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किसानों पर लाठी चलवाया था
उनको वो दिन नही भूलना चाहिए, जब किसान खाद के लिए लाइन लगाता था। अखिलेश यादव इन्ही किसानों पर लाठियां चलवाते थे। मिल मालिकों को राहत देने के लिए बैठक करते थे। आज किसानों के हितैशी बन रहे है। जनता उनको ठुकरा चुकी है। सपना देखना छोड़ दे।
हमारी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई होते रहेगी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मुख्तार अंसारी को लाने का प्रक्रिया चल रहा है। ये दो राज्यों के बीच का मामला है। जानबूझकर कोई एनकाउंटर नही होता है। जवाबी कार्रवाई होती है। गुंडा गोली चलाएगा तो पुलिस शहीद होने के लिए खड़ी नही रहेगी
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.