उत्तर प्रदेश में स्थिती को देखते हुए जहां नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाकर शाम 8 से सुबह 7 बजे तक कर दिया गया हैं। वही लखनऊ के बाद अब वाराणसी के व्यापारियों ने कोरोना से अपने शहर को बचाने के लिए आगे आए है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वीकेंड बंदी का निर्णय लिया है। आवश्यक सामग्री और दवा की दुकानों को छोड़कर व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को बंदी रखने का फैसला लिया है।
जिला प्रशासन की अपील को माना व्यापारियों ने
वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया शहर में संक्रमण तेजी से बढ़ा हैं। सभी सुरक्षा के लिए शनिवार और रविवार को बाज़ार बंद किया जायेगा। छोटे बड़े सभी व्यपारी इसमें साथ दे। दवा और जरूरत की सामान मिलती रहेगी। पूर्वांचल की सबसे बड़ी पहाड़िया मंडी भी दो दिन बंद रहेगी।
DM ने ऑक्सीजन डीलर्स के साथ बैठक किया
DM कौशल राज शर्मा ने बताया कोरोना के विकराल रूप धारण करने के कारण जनपद में मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति में रुकावट पैदा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालो को पहले आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कोविड अस्पतालों को नियमित रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई चेन निरंतर बनाये रखे जाने का निर्देश दिया। डीलरों को निर्देश दिया कि 24 घंटे में किसी भी समय किसी कोविड अस्पताल से सिलेंडर की मांग की जाय तो सप्लाई गाड़ी और ड्राइवर तैयार रखें और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करायें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.