धुंध से विजिबिलिटी हुई 200 मीटर:वाराणसी में आज छाया घना कोहरा; AQI 158 अंक, पारा 10 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो आज गंगा के सामनेघाट की है। यहां पर इतना धुंध छाया है कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। - Dainik Bhaskar
यह फोटो आज गंगा के सामनेघाट की है। यहां पर इतना धुंध छाया है कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

वाराणसी में आज काफी घना कोहरा छाया है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी 200 मीटर पर आ गई है। हवा में नमी 100% रिकॉर्ड की गई। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस साल की ठंडक में पहली बार इतना घना कोहरा छाया है। फॉग के साथ ही प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय 158 अंक पर पहुंच गया है।

वाराणसी की यह फोटो गंगा घाट की है। यहां पर धुंध की वजह से गंगा का पानी भी नहीं दिख रहा है।
वाराणसी की यह फोटो गंगा घाट की है। यहां पर धुंध की वजह से गंगा का पानी भी नहीं दिख रहा है।

वाराणसी में हर रोज ठंड बढ़ता ही जा रहा है। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान भी कम हो रहा है। यानी रात के साथ ही दिन का पारा भी अब नीचे आने लगा है। दोपहर की धूप अब तंग नहीं कर रही है। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

2 दिसंबर के बाद बढ़ सकती है ठंड

वाराणसी में 2 दिसंबर के बाद से ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अब पूरे सातों दिन वाराणसी में फॉग वाली सुबह होगी। हालांकि, कोहरे की वजह से ठंडक उस स्पीड से नहीं बढ़ेगी।

मलदहिया की हवा सबसे खराब

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह और शाम को छोड़ दें तो मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि, कोहरा और प्रदूषण शहर का हाल खराब कर सकते हैं। आज वाराणसी में सबसे ज्यादा प्रदूषण मलदहिया में रहा। यहां का AQI 185 अंक, भेलूपुर का AQI 181, BHU में 165 और अर्दली बाजार में AQI सबसे बेहतर 103 अंक दर्ज किया गया।