पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आदमपुरा कूड़ा घर के अंदर दर्जनों की संख्या में मृत गोवंशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों का मानना है कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। इनकी मौत के पीछे कोल्ड वेब को वजह बताया गया है।
टेंडर के जरिये मृत पशुओं के निस्तारण के लिए ठेकेदार है
पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोल्ड वेब और प्रापर फीडिंग न होने की वजह से मौत होती है। ठंड के दिनों में आंकड़ा बढ़ जाता है। नगर निगम के क्षेत्र में निजी या घुमंतू पशु अगर मरते है, तो उन्हें आदमपुर में लाकर रखा जाता है। ठंड में मौत का आंकड़ा बढ़ जाता है। निस्तारण के लिए 300 रुपये एक पशु का ठेकेदार को दिया जाता है।
बड़ी गाड़ी के द्वारा मृत पशुओं को करसड़ा स्थित निस्तारण स्थल तक पहुंचाया जाता है। नगर निगम की टीम छुट्टा पशुओं को गोशालाओं तक भेजती है। ठंड में इनकी संख्या बढ़ जाती है। मृत गाय सभी छुट्टा पशु नही है। बल्कि बीमार होकर भी पशु पालकों के यहां मरती है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.