पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार सुबह में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर मत्था टेकने पहुंचे। बाबा को कूपन अर्पित कर धन संग्रह अभियान की शुरुआत की गयी। दोपहर बाद अति-विशिष्ट लोगों के पास कूपन लेकर अलग-अलग टोलियां पहुंचेंगी।
24 नगर कार्यालय से आज से अभियान को शुरू कर दिया जाएगा
विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के अंतर्गत नगर में 24 कार्यालय बनाया गया है। अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में धन संग्रह के लिए अति-विशिष्ट लोगों की सूची सभी को दे दी गई है।
नगर में समर्पण निधि संग्रह के लिए 1500 लोगों की टोली बनी
पूरे नगर में 1500 लोगो की टोलियां बनी है। जो विशेष और अति-विशिष्ट लोगों के पास जायेंगी। सभी समर्पण निधि का ब्यौरा केंद्रीय कार्यालय में रखा जायेगा। कूपन 10, 100 और 1000 रुपए का है। वाराणसी के प्रत्येक वार्ड के लिए भी टोली बनी है। दो क्षेत्र उत्तरी और दक्षिणी में बांटा गया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.