अभिनेत्री आकांक्षा सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह पर FIR:मां बोली- रिलेशनशिप में बेटी को धोखा दिया, प्रताड़ित किया...उसको मार डाला

वाराणसी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का सोमवार रात 9 बजे मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान आकांक्षा के पिता छोटेलाल दुबे, चाचा मुन्ना दुबे और मामा समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आकांक्षा की मां ने दोपहर में सारनाथ थाने में सिंगर समर सिंह, उनके भाई और दो अन्य सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। भोजपुरी सिंगर समर सिंह इसका दोषी है। उसने बेटी को रिलेशनशिप में धोखा दिया है।

समर पर आकांक्षा को प्रताड़ित करने का आरोप

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कहा, ''समर बेटी को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था। फिल्म में काम करने पर पैसा नहीं देता था। जब भी आकांक्षा काम के पैसे उससे मांगती थी, तो उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर भी मारता-पीटता था।

लाल रंग की साड़ी में आकांक्षा दुबे की मां हैं। साथ में उनके पति और पीले रंग की शूट में बहन हैं।
लाल रंग की साड़ी में आकांक्षा दुबे की मां हैं। साथ में उनके पति और पीले रंग की शूट में बहन हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी

वहीं, आकांक्षा के शव का आज पोस्टमॉर्टम भी होगा। रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी। दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच कर सबूत इकट्‌ठा किए हैं।

ये तस्वीर मणिकर्णिका घाट की है। रात में 9 बजे के करीब यहां पर आकांक्षा का अंतिम संस्कार किया गया।
ये तस्वीर मणिकर्णिका घाट की है। रात में 9 बजे के करीब यहां पर आकांक्षा का अंतिम संस्कार किया गया।

सिंगर समर सिंह समेत 4 पर केस

इस मामले में एडिशनल सीपी संतोष सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का केस लग रहा है क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी मां की तहरीर (लिखित शिकायत) पर सिंगर समर सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज की गई है। मां ने भी तहरीर में आत्महत्या की बात कही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं।

आकांक्षा की मां मधु दुबे (बाएं साड़ी में) ने सारनाथ थाने में समर सिंह, उसके भाई और दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
आकांक्षा की मां मधु दुबे (बाएं साड़ी में) ने सारनाथ थाने में समर सिंह, उसके भाई और दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने खोला था कमरे का दरवाजा
27 साल की भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव रविवार को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में कमरा नंबर-105 में मिला था। रविवार सुबह मेकअप मैन ने उन्हें फोन किया। फोन न उठाने पर वह होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते का ऑर्डर नहीं दिया है।

इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला।

5 पॉइंट्स में जानिए अभिनेत्री की सुसाइड वाली रात क्या-क्या हुआ?

आकांक्षा दुबे के गले में फांसी का फंदा था और वह बेड पर बैठी थी। उनकी सांसें थम चुकी थी।
आकांक्षा दुबे के गले में फांसी का फंदा था और वह बेड पर बैठी थी। उनकी सांसें थम चुकी थी।

​​​​​1. रात 1.55 बजे पार्टी से लौटीं, छोड़ने आया युवक 17 मिनट होटल में रहा
मूलरूप से भदोही की रहने वाली आकांक्षा घटना वाली रात किसी पार्टी में गई थीं। वहां से रात 1:55 बजे होटल लौटी थीं। होटल के मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं, तो उनको छोड़ने एक युवक भी आया था। रात 2:12 बजे वह युवक होटल से बाहर निकला। करीब 17 मिनट तक वह युवक होटल में रहा। पुलिस ने युवक की पहचान टिकरी के रहने वाले संदीप के तौर पर की है। वह आंकाक्षा को पहले से जानता था।

फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि आकांक्षा कहां और किस पार्टी में गई थीं? उस पार्टी में ऐसा क्या हुआ था कि वहां से लौटने के बाद वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गईं।

होटल के कमरा नंबर-105 से शव लेकर आती पुलिस।
होटल के कमरा नंबर-105 से शव लेकर आती पुलिस।

2. पहले इंस्टा रील, फिर इंस्टा लाइव
पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा ने होटल में आने के बाद इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की। इसमें वह भोजपुरी सॉन्ग 'हिलोर मारे...' पर बेली डांस करती दिखीं। रील में वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं झलक रही थी। यह रील होटल के उसी कमरे की थी, जहां उनका शव मिला। हालांकि यह कब की है यह क्लियर नहीं हो पाया है। यानी, आकांक्षा ने उसी रात बनाई थी या पहले से बनाई थी।

शनिवार देर रात आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया था।
शनिवार देर रात आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया था।

आकांक्षा करीब 2:25 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। इस दौरान वह फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल, यह वीडियो डिलीट हो चुका है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आशंका है कि होटल आने के बाद अभिनेत्री ने किसी से फोन पर बात की। जिससे विवाद हुआ और उन्होंने भयानक कदम उठा लिया।

यही नहीं, आकांक्षा ने घटना से करीब 23 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शायरी भी पोस्ट की थी। शायरी थी...'देखेंगे राह तेरी चाहे जमाना लग जाए, या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं।'

सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अभिनेत्री फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई थीं।
सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अभिनेत्री फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई थीं।

3. अंदर रूम की लाइट ऑन थी, बाथरूम का नल खुला था
पुलिस जब मास्टर चाबी से होटल के रूम के अंदर दाखिल हुई, तो अभिनेत्री का शव एक दुपट्‌टे से लटका मिला। ऐसा लग रहा था कि वह बेड पर बैठी हुई हैं। उनका एक पैर फर्श पर और एक बेड पर था। एक हाथ भी बेड पर था। यही नहीं , रूम की लाइट भी जल रही थी। इतना ही नहीं, बाथरूम का नल भी खुला था। उनका मोबाइल चार्ज पर लगा हुआ था।

4. समर सिंह से अफेयर और सोशल मीडिया पोस्ट से धोखा मिलने के संकेत

आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे पर समर सिंह के साथ तस्वीर शेयर की थी।
आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे पर समर सिंह के साथ तस्वीर शेयर की थी।

अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था। सुसाइड के बाद आकांक्षा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

इसमें उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मोहब्बत तो तुझसे थी, लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे।' उनकी फोटोज पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया था कि आखिर किसने उन्हें धोखा दे दिया?

5. एक्ट्रेस करियर के पीक पर थीं, फिर क्या सदमा लगा कि जान दे दी
घटना के बाद से सबसे बड़ा सवाल यह उभर कर आया है कि एक एक्ट्रेस जो अपने करियर की ऊंचाइयों को छू रही थी और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। आखिर उसे ऐसा क्या सदमा लग गया कि उसने अपनी जान दे दी? पुलिस अब उनके मोबाइल की वॉट्सऐप और मैसेंजर चैट को खंगाल रही है।

आकांक्षा ने ने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम के शॉर्ट वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता पाई।
आकांक्षा ने ने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम के शॉर्ट वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता पाई।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद रिलीज हुआ उनका भोजपुरी सॉन्ग

आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' , 'मुझसे शादी करोगी' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था।
आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' , 'मुझसे शादी करोगी' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं...।' गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

अब पढ़िए अभिनेत्री के करियर के बारे में...

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं आकांक्षा, 2019 में किया था डेब्यू

आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे।
आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे।

उत्तर प्रदेश के भदोही में 1996 में जन्मी आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम के शॉर्ट वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता हासिल की।

उन्होंने 2019 में फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उन्होंने ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। ​​​​​​इसके बाद​ आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' , 'मुझसे शादी करोगी' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम वीडियो में भी काम किया था।

आकांक्षा को IPS बनाना चाहते थे पिता
आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसलिए उन्होंने परिजन को किसी तरह से राजी किया और फिल्मी दुनिया में आ गईं।