उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सरकार के कार्यों के साथ-साथ विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।
राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट कर गरीबों पर बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने के आरोप पर जवाब दिए। कहा कि अखिलेश यादव के शिष्य अतीक और अंसारी बंधु कहा से गरीब है। जहां भी जरूरत होगी वहां पर बुलडोजर चलेगा। ऐसा नहीं है कि किसी को परेशान करने के लिए किसी का उत्पीड़न करने का उद्देश्य नहीं है। लेकिन जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे उन पर कार्रवाई होगी।
रामायण चरित्र मानस को बताया उच्च ग्रंथ
जसवंत सिंह सैनी रामचरितमानस पर पूछे गए प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि रामचरितमानस बहुत ही उच्च ग्रंथ है। इसमें भगवान राम का जो चित्रण है। बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह बहुत ही धार्मिक ग्रंथ है। वह पारिवारिक ग्रंथ भी है। उन्होंने बताया कि उसने मित्रता का व्यवहार कैसे किया जाना चाहिए। यह सब कुछ समाहित है। इसका विरोध नहीं करना चाहिए।
इन्वेस्टर समिट रहा ऐतिहासिक कार्यक्रम नौजवानों में मिलेंगा रोजगार
जसवंत सिंह ने लखनऊ में हुए इन्वेस्टर समिट को लेकर कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा है। जिसमें अब तक का रिकॉर्ड 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपए का एमओयू साइन हुआ। यह उत्तर प्रदेश के लिए शुभ संकेत है। इन्वेस्टर समिट उत्तर प्रदेश में उद्योग लगेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चल पड़ा है।
सरकार के विकास कार्यों का किया समीक्षा
संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बैठक की गई है। साथी औद्योगिक क्षेत्र में वाराणसी में किस तरह से डेवलपमेंट लाया जाए इसको लेकर अधिकारियों से वार्ता हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.