चंपावत कथित गैंगरेप केस का फिर बदला घटनाक्रम:वकील का दावा- लड़की ने कोर्ट में आरोप दोहराए, बोली- पुलिस दबाव में बदले थे बयान

देहरादून1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

चंपावत में 16 साल की नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक बार फिर नया मोड़ आया है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महरा के वकील ने दावा किया है कि नाबालिग ने अदालत में अपने शुरुआती आरोप दोहराए हैं। वकील के मुताबिक, लड़की ने कहा कि पुलिस के द

.

इस मामले में 6 मई को नाबालिग के पिता ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम को पूर्व नियोजित साजिश बताया था। पुलिस ने दावा किया था कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ और कमल सिंह रावत व अर्जीता राय ने कथित तौर पर तीन लोगों को फंसाने की योजना बनाई थी।

अब आनंद महरा के वकील ने पुलिस की जांच और क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के शुरुआती बयान मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने मामले को बंद करने की रिपोर्ट दाखिल कर दी। इसी बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने महरा को दोनों संबंधित मामलों में जमानत दे दी है। महरा 13 मई से न्यायिक हिरासत में थे।

बच्ची ने रेप का आरोप लगाने के बाद वीडियो जारी कर कहा था कि आरोप गलत थे रेप नहीं हुआ। अब वकील का दावा है कि इसी बच्ची ने कोर्ट में कहा है कि उसके साथ रेप हुआ है और उसने पहले दबाव में अपने बयान बदले थे।
बच्ची ने रेप का आरोप लगाने के बाद वीडियो जारी कर कहा था कि आरोप गलत थे रेप नहीं हुआ। अब वकील का दावा है कि इसी बच्ची ने कोर्ट में कहा है कि उसके साथ रेप हुआ है और उसने पहले दबाव में अपने बयान बदले थे।

3 पॉइंट्स में समझिए अब मामला क्यों पलटा

  • पुलिस ने बताया था गैंगरेप की साजिश: 8 मई को एसपी रेखा यादव ने दावा किया था कि मेडिकल, CCTV और CDR से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने कमल रावत और अर्जीता राय को कथित मास्टरमाइंड बताया था।
  • वकील का दावा- लड़की ने आरोप दोहराए: आनंद महरा के वकील के मुताबिक, नाबालिग ने अदालत में कहा कि विनोद रावत, पूरन रावत और नवीन रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने पहले बयान दबाव में बदलने की बात भी कही।
  • पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल: वकील ने आरोप लगाया कि मेडिकल रिपोर्ट और शुरुआती बयान के बावजूद पुलिस ने केस बंद करने की रिपोर्ट दाखिल की। उन्होंने जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हाईकोर्ट ने आनंद महरा को दोनों मामलों में दी जमानत

गंगोलीहाट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महरा को 13 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, 2012 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

महरा छह महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में थे। उनके वकील के मुताबिक, निचली अदालतों से दो बार जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में दूसरी जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

न्यायमूर्ति आलोक माहरा की एकलपीठ ने दोनों संबंधित मामलों में महरा की दूसरी जमानत याचिका मंजूर कर ली। हालांकि, जमानत मिलने का अर्थ आरोपों का सही या गलत साबित होना नहीं है।

इस घटना के बाद पुलिस ने साफ किया था कि ये साजिश थी और लड़की ने भी माना था कि उसने दबाव में आकर गैंगरेप के आरोप लगाए।
इस घटना के बाद पुलिस ने साफ किया था कि ये साजिश थी और लड़की ने भी माना था कि उसने दबाव में आकर गैंगरेप के आरोप लगाए।

वकील बोले- लड़की ने कोर्ट में कहा, दबाव में बदले थे बयान

आनंद महरा के वकील ने कहा कि मामले में नाबालिग ने शुरुआत में पुलिस के सामने और न्यायालय में दिए गए बयान में तीनों नामजद आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

वकील के मुताबिक, लड़की ने अदालत में अपने पहले बयान पर कायम रहते हुए कहा कि विनोद सिंह रावत, पूरन सिंह रावत और नवीन सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उन्होंने दावा किया कि क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान लड़की ने बताया कि पुलिस ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने बयान नहीं बदला तो उसके पिता को जेल में डाल दिया जाएगा। वकील का कहना है कि इसी दबाव में लड़की ने पहले अपने बयान बदले थे।

वकील ने कहा कि लड़की के शुरुआती बयान और मेडिकल रिपोर्ट रिकॉर्ड में मौजूद थे, इसके बावजूद पुलिस ने बाद में मामले को साजिश बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी।

वकील ने पुलिस की जांच और क्लोजर रिपोर्ट पर उठाए सवाल

महरा के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते समय मेडिकल रिपोर्ट और नाबालिग के शुरुआती बयान का उचित संज्ञान नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में जिन तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, उनके मामले को बंद कर दिया गया, जबकि आनंद महरा को लंबे समय तक जेल में रखा गया।

वकील ने कहा कि वह जांच अधिकारियों की भूमिका और क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने जांच में कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात भी कही।

इस मामले पर कांग्रेस ने प्रदेशभर में हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया था हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने जांच पूरी होने पहले ही हंगमा किया जो कि गलत है।
इस मामले पर कांग्रेस ने प्रदेशभर में हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया था हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने जांच पूरी होने पहले ही हंगमा किया जो कि गलत है।

वकील बोले- महरा को राजनीतिक बदले में फंसाया गया

आनंद महरा के वकील ने मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि महरा चंपावत से चुनाव लड़ने की बात कहते थे और इसी वजह से उन्हें राजनीतिक बदले की भावना से फंसाया गया।

वकील के मुताबिक, महरा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने मामले को सार्वजनिक किया था। उनका आरोप है कि इसी वजह से महरा को निशाना बनाया गया और उनके परिवार को आर्थिक व सामाजिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

वकील ने कहा कि महरा के परिवार में उनकी मां और छोटा भाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से परिवार की आजीविका भी प्रभावित हुई है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links