पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सवाल...
मेरी उम्र 30 से ज़्यादा है। क्या एंटी एजिंग के लिए कोई निदान बता सकते हैं?
- पलक, ई-मेल पर
जवाब...
शारीरिक और पर्यावरणीय कारकों से प्राकृतिक त्वचा की उम्र बढ़ती है। 30 में उम्र में त्वचा पर उम्र का असर दिखना शुरु हो जाता है। यह वह समय होता है जिसमें लोग अपनी त्वचा की स्थिति पर ध्यान देना शुरु करते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्वचा की प्राकृतिक कसावट कम होती जाती है। इस दौरान जवान त्वचा के लिए महत्वपूर्ण तत्वों को उत्पन्न करने की शरीर की क्षमता भी कम होने लगती है। हालांकि, कई बार पर्यावरणीय वजह से जल्दी झुर्रियां दिखने लगती हैं जैसे कि धूम्रपान करने या यूवी रेडिएशन के संपर्क में आने आदि के कारण। चिंता भी जल्दी बुढ़ापा लाने के लिए ज़िम्मेदार है क्योंकि इससे त्वचा का कोलेजन टूटता है और त्वचा का स्वास्थ्य ख़राब होता है।
सही उत्पाद चुनें...
हर दिन मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना त्वचा की देखभाल करने का सबसे महत्वपूर्ण घटक है। यूवी रेडिएशन के खतरे से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना दूसरा महत्वपूर्ण घटक है। इसके अलावा रोज़ाना क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग करें।
त्वचा के लिए आहार...
आहार का शरीर और त्वचा के स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। फल, सलाद और सब्ज़ियां को खाएं। ज़्यादा शक्कर ना खाएं। अपनी त्वचा की कोशिकाओं को हाइड्रेटेड रखने के लिए हर दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। अपने डॉक्टर से विटामिन ई और ओमेगा 3 सप्लीमेंट लेने की सलाह लें। इसमें दमकती त्वचा बनाए रखने के लिए आवश्यक तत्व होते हैं। प्राकृतिक रुप से ये मेवों, बीजों और मछली में पाए जाते हैं।
अच्छी नींद लें...
सोते समय हमारी त्वचा दोबारा बनती है और फिर से भर (रप्लेनिशे) जाती है। हर दिन पर्याप्त नींद लें।
तनाव से दूरी...
युवावस्था में बुढ़ापा नज़र आने में तनाव बहुत बड़ा कारण है, जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है। योग और मेडिटेशन से तनाव दूर कर सकते हैं। स्वस्थ त्वचा के लिए यह बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा चेहरे पर रोज़ दही बेसन का उबटन लगाने से त्वचा स्वस्थ रहती है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.