पेपर लोटस
- एक रंगीन क्राफ्ट पेपर को छोटे चौकोराकार में काट लें। बीच से बराबर मोड़ लें। अब इस पर पेंसिल से कली का आकार बनाएं, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। आकार को कैंची से लें। काटने के बाद कागज़ के एक हिस्से पर आकृति बनी होगी और दूसरा समतल होगा। - इसी तरह 4-5 कली के आकार काट लें। इन्हें एक के ऊपर एक बराबर रखें, यानि कि आकृति वाला हिस्सा एक तरफ़ और समतल वाला एक तरफ़। अब समतल वाले भाग पर गोंद लगा दें ताकि ये आपस में चिपक जाएं। हरे रंग के कागज़ को रोल करके तना बनाएं और इस पर चिपकाएं। फिर फूल के दोनों छोरों को क़रीब लाकर गोंद से जोड़ें। इससे फूल का आकृति बन जाएगी। - इसके बाद हरे रंग के कागज़ को छोटे चौकोराकार में काटें। चौकोराकार मिलने के बाद त्रिकोणाकार में मोड़ें। जोड़ वाली किनारी पर गोल-गोल आकृति बनाएं और काट लें। कोना थोड़ा-सा काट लें। इस कागज़ को जब खोलेंगे तो बराबर पत्तियां बनेंगी। इसे फूल के तने से डालते हुए फूल के नीचे चिपकाएं। - कागज़ की लंबी-लंबी पत्तियां काटकर तने पर चिपकाएं। ऐसे कई रंग के फूल तैयार करके गुलदस्ता बना सकते हैं।
हेयर पिन
- एक छोटे चौकौर कागज़ पर बोतल का ढक्कन उल्टा रखकर चिपाएं। अब पतली सुतली का एक कोना ढक्कन के बीच में चिपकाएं। ढक्कन पर सुतली को गोल-गोल घुमाते हुए चिपकाएं और कार्डबोर्ड तक ले आएं। रस्सी को कार्डबोर्ड पर भी 4-5 बार घुमाकर चिपका दें, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। - फिर कार्डबोर्ड का अतिरिक्त हिस्सा काट दें। इससे ये टोपी की तरह नज़र आएगा। - टोपी पर अपने मनपसंद के कोई भी रंग के रिबन से बो बना दें। मोती, फूल या अन्य कोई सजावटी वस्तु से टोपी को सजा सकते हैं। - अब नीचे की ओर रबड़ बैंड या क्लिप चिपका दें। इस टोपी को क्लिप के अलावा धागे बांधकर बुकमार्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.