पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बच्चों का कॉर्नर
होली पर बच्चे सबसे ज़्यादा मौज-मस्ती करते हैं। उन्हें बाहर जाकर खेलने की कमी न खले इसके लिए बालकनी, कमरे या फिर बाग़ीचे में रंगीन टेंट लगाएं। इसे पुराने चादर या दुपट्टे से बना सकते हैं। आसपास गुब्बारे और रंगीन खिलौने रख सकते हैं।
घर हो जगमग
रंगीन रोशनी सिर्फ़ दीपावली पर ही हो ये ज़रूरी नहीं है। होली पर भी रंगों को दिखाने के लिए लाइट्स का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए रंगीन मोमबत्ती स्टैंड रख सकते हैं, रंगीन लालटेन लगा सकते हैं, फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं।
रंगीन कुशन
जब पर्दे और कुशन ख़रीदने की बात आती है तो आमतौर पर हम सादगी भरे रंगों का चयन करते हैं। लेकिन होली रंगों का त्योहार है, इसलिए रंग दिखने चाहिए। इसके लिए रंगीन पर्दे लगा सकते हैं। यदि पर्दे लगाना संभव नहीं है तो रंगीन कुशन रख सकते हैं।
कोना बनाएं रंगीन
होली तो तभी लगेगी जब रंग दिखेंगे। इसके लिए घर में मौजूद फूलदानों/गमलों को चटख रंगों से रंग दें। यदि उन्हें नहीं रंगना चाहते तो रंग-बिरंगे फूल लगा दें। इसके लिए नक़ली फूल रखना भी अच्छा उपाय हो सकता है।
गुब्बारों की सजावट
अधिक रंगों को पेश करने का एक और बहुत अच्छा तरीक़ा है, गुब्बारे। अपने पसंदीदा रंग और आकार के गुब्बारे चुनें। इन्हें खिड़की, दरवाज़े, मुख्य द्वार, बालकनी आदि में लगाएं। रंगीन गुब्बारे घर को होली का माहौल देंगे।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.