इस समय कुछ नया सीखें...
इस समय घर पर रहने की समजाइश दी जा रही हैं, जो कि सबसे समझदारी का काम है। लेकिन दिनभर क्या करें ये भी कहां सूझता है। बच्चे भी काफ़ी ऊब रहे हैं। ऐसे में कुछ मज़ेदार करने को मिले तो समय का सदुपयोग भी होगा और कुछ सीखने को भी मिलेगा, तो आइए शुरू करते हैं।
चाहिए... आइसक्रीम स्टिक, ग्लू, वॉटर या एक्रेलिक कलर्स।
क्या करें... आइसक्रीम स्टिक को कलर करके सुखाकर रख लें।
फोटो फ्रेम बनाएं
इसके लिए कार्ड बोर्ड को चौकोर काट लें। इस पर ग्लू लगाएं और रंगीन आइसक्रीम स्टिक्स चिपका दें। स्टिक्स के सूखने पर मनपसंद फोटो इस ख़ूबसूरत फ्रेम पर चिपकाएं और कमरे में लगाएं। स्टैंड बनाने के लिए पीछे की ओर स्टिक चिपका दें।
कप कोस्टर
इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए चार स्टिक्स को क़रीब एक-एक इंच की दूरी पर रखें। फिर तस्वीर में दिखाए अनुसार इन स्टिक्स के ऊपर चार स्टिक्स को ग्लू लगाकर रखें। जब ये सूख जाएं तो इन्हें कप, गिलास आदि रखने के लिए इस्तेमाल में लें।
पेन-पेंसिल स्टैंड
इसके लिए पुराने स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कार्डबोर्ड को रोल करके गोलाई में चिपका दें। पुराने स्टैंड या कार्ड बोर्ड पर ग्लू लगा दें और एक-एक करके तस्वीर में दिखाए अनुसार रंगीन स्टिक्स चिपकाते जाएं। ऐसा गमले के साथ भी कर सकते हैं, गमले के आसपास स्टिक्स चिपका सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.