पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कसाटा (कासाटा सिसिलियाना) इटली की पारंपरिक और प्रसिद्ध आइसक्रीम है, जो आमतौर पर तीन फ्लेवर- स्ट्रॉबेरी, वनीला और पिस्ता में बनती है और एक ही बर्तन में तैयार की जाती है। इसका बेस स्पंज केक पर तैयार किया जाता है, जो फल के रस में भीगा होता है। रिकोटा चीज़, कैंडिड (फल और शक्कर से तैयार की गई कैंडी), चॉकलेट, वनीला की परत और नट्स की टॉपिंग होती है। भारत में कसाटा परत वाली (लेयर्ड) आइसक्रीम के रूप में प्रचलित है। इसे अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ बनाया जाता है।
कहां से आया यह शब्द : जहां तक ‘कसाटा’ शब्द का सवाल है, कहा जाता है कि यह एक अरबी शब्द से आया है। यह नाम उस बोल की तर्ज़ पर रखा गया है जिससे केक को आकार दिया जाता है। कसाटा का नाम दसवीं शताब्दी में पलेर्मो (इटली) से सारी दुनिया में लोकप्रिय हुआ।
परत के लिए बनाएं आइसक्रीम
एक बोल मे आधा कप मलाई, आधा कप दूध और स्वादानुसार शक्कर मिलाएं। ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण को तीन बोल में बराबर-बराबर मात्रा में डालें।
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम के लिए एक मलाई के बोल में चार छोटे चम्मच स्ट्रॉबेरी की प्यूरी और एक बूंद लाल रंग मिलाएं। दूसरे बोल में एक बूंद वनीला एसेंस मिलाकर वनीला आइसक्रीम बनाएं। पिस्ता आइसक्रीम के लिए एक बूंद हरा रंग, एक छोटा चम्मच कटा हुआ पिस्ता, एक बूंद पिस्ता एसेंस और थोड़ी-सी सामान्य आइसक्रीम मिक्सर में पीसें। इसे मलाई के तीसरे बोल में मिलाएं। तीनों बोल को फ्रीजर में रख दें। जब ये जम जाएं तो सभी आइसक्रीम को एक-एक करके हल्के हाथों से फेंटें। इनमें कटे हुए सूखे मेवे भी मिला सकते हैं।
छह ब्रेड की स्लाइस को मिक्सर में पीस लें। एक हवाबंद डिब्बे में ब्रेड के चूरे की परत बिछाएं और इस पर आधा कप रोज़ या चॉकलेट सिरप डालें। उसके ऊपर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम की परत लगाएं। फिर से ब्रेड के चूरे की परत और उस पर वनीला आइसक्रीम की परत बिछाएं। फिर ब्रेड के चूरे की परत बिछाकर पिस्ता आइसक्रीम की परत डालें। अंत में फिर से ब्रेड के चूरे की परत लगाएं और डिब्बे को बंद करके जमने के लिए पूरी रात फ्रीज़र में रखें। ऊपर से कटे हुए सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। जमी हुई आइसक्रीम को जब काटेंगे, तो इसमें तीन परतें नज़र आएंगी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.