लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:इंसान की मेहनत ही उसकी असल दौलत है - पर्सी शेली

9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • पर्सी शेली अंग्रेजी में कविताएं लिखते थे। रामांटिक पोयट्री के सबसे प्रभावशाली लेखकों में शुमार।

1. हम जितना ज्यादा पढ़ते हैं, उतना ही अपनी अज्ञानता से वाकिफ होते हैं। 2. जीवन उड़ान नहीं भर सकता, लेकिन बदल सकता है। उम्मीद बंद हो सकती है, लेकिन मर नहीं सकती। सच उजागर होकर भी छिपा रह सकता है। 3. हमें वो गाने सबसे ज्यादा पसंद आते हैं जो हमारी उदासी भांप लेते हैं। 4. ना तो भविष्य का डर होना चाहिए और ना ही अतीत के लिए रोना चाहिए। 5. जो अमीर थे, वो और अमीर हो गए हैं। जो गरीब थे, वो और गरीब हो गए हैं। 6. खून में सने हाथों से भी ज्यादा बुरा होता है, पत्थर का दिल। 7. पहले हमारी खुशियां मरती हैं, फिर उम्मीदें और डर। इन सबके मरने के बाद, हम भी मर जाते हैं। 8. प्रेम का दर्द बहुत मीठा होता है। 9. खुशी एक बार गुम हो जाए, तो दर्द बन जाती है। 10. इंसान की मेहनत ही उसकी असल दौलत है।