लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:नजरिया छोटी चीज है जो बड़ा फर्क पैदा करती है - विंस्टन चर्चिल

11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • विंस्टन चर्चिल ब्रिटिश प्रधानमंत्री, इतिहासकार और लेखक थे। उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

1. एक निराशावादी को हर अवसर में कठिनाई दिखती है; आशावादी को हर कठिनाई में अवसर दिखता है। 2. साहस मानवीय गुणों में प्रमुख है, क्योंकि ये वो गुण है, जो बाकी सभी गुणों की गारंटी देता है। 3. खड़े होकर बोलने के लिए साहस चाहिए, पर बैठकर सुनने के लिए भी साहस चाहिए। 4. कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं हार मानो। 5. स्वस्थ नागरिक देश की सबसे बड़ी सम्पत्ति होते हैं। 6. मैं हमेशा सीखने के लिए तैयार हूं, पर मैं हमेशा सिखाया जाना पसंद नहीं करता। 7. बार-बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोना ही सफलता है। 8. नजरिया छोटी चीज है, जो बड़ा फर्क पैदा करती है। 9. सफलता अंत नहीं है, असफलता घातक नहीं है : डटे रहने का साहस ही मायने रखता है।

खबरें और भी हैं...