विश्वास और ज्ञान से भी पैदा होता है उत्साह
जब आपके मन में पूरा विश्वास होता है कि आप जो काम कर रहे हैं वो सही है तो उत्साह अपने आप पैदा होता है। लेकिन अगर आप जानते हैं कि आप जो कर रहे हैं वो गलत है, तो उसे लेकर कभी उत्साहित नहीं होंगे। अपने शब्दों और कार्यों में विश्वास होना चाहिए। उत्साह विश्वास से उत्पन्न होता है। मुस्कराकर उत्साह पैदा करें। ज्ञान से भी उत्साह पैदा होता है। (द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग)
आत्मसम्मान के होने से आप गर्व महसूस करते हैं
जब आत्मसम्मान में कमी का अहसास होने लगे तो खुद को याद दिलाइए कि जो आप कर सकते हैं, वो कोई और नहीं कर सकता। जितना आप सोच सकते हैं, उससे ज्यादा आपकी आदतें और आपके नजरिए उदाहरण बनते हैं। आत्मसम्मान से आप गर्व महसूस कर सकते हैं। आप खुद का जितना सम्मान करते हैं, लोग उसी अनुपात में आपका भी सम्मान करते हैं। (द पावर ऑफ नाऊ)
लक्ष्य के साथ बढ़ती है काम करने की ऊर्जा
लक्ष्य का मतलब है उद्देश्य। लक्ष्य सपने से ज्यादा अहम होता है क्योंकि लक्ष्य का मतलब है सपनों पर काम करना। जब तक लक्ष्य नहीं बनाया जाता, तब तक कुछ हासिल नहीं होता। लक्ष्यों के बिना आदमी कभी यह नहीं जान पाता कि वह जा कहां रहा है। जब आप एक लक्ष्य बनाते हैं और उसकी तरफ बढ़ने का संकल्प करते हैं, तो आपकी ऊर्जा बढ़कर कई गुना हो जाती है। (ड्रीम बिग)
अच्छी आदतों के साथ जीना आसान होता है
सफलता और असफलता, खुशी और दुख काफी हद तक आदतों के परिणाम हैं। आगे बढ़ना है तो बुरी आदतों को निकालना होगा। बुरी आदतें डालना आसान है, लेकिन उनके साथ जीना मुश्किल है। अच्छी आदतें डालना मुश्किल है, लेकिन उनके साथ जीना आसान है। आप बदल सकते हैं, बशर्ते खुद को बदलना चाहें।(एटॉमिक हैबिट्स)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.