1. ध्यान से ज्ञान पैदा होता है और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है।
2. एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन बदल सकता है, और एक जीवन पूरी दुनिया को बदल सकता है।
3. आप केवल वही चीज खोते हैं, जिससे आप बंधे होते हैं।
4. हम अपने विचारों से आकार लेते हैं। जैसा हम सोचते हैं, वैसे हो जाते हैं।
5. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन और वफादारी सबसे सच्चा संबंध है।
6. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
7. जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है, सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है।
8. बुराइयों से दूर रहने के लिए अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन को अच्छे विचारों से भर लीजिए।
9. हम तभी असफल होते हैं, जब असत्य का सहारा लेते हैं।
10. हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य करना मन में बोझ रखने के समान है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.