1. टालमटोल करना मतलब समय को चुराना। 2. एक छोटी सी चाबी, बड़ा और भारी दरवाजा खोल देती है। 3. उत्साह और संतोष चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए मशहूर हैं। 4. दिल ऐसा हो जो कभी सख्त न हो, स्वभाव ऐसा हो जो कभी थकता न हो और स्पर्श ऐसा हो जो कभी तकलीफ न दे। 5. आप कई बार झुकते हैं, कई बार टूटते हैं। उसके बाद ही बेहतर आकार लेते हैं। 6. अगर सीखना चाहो, तो हर असफलता कुछ सिखाती है। 7. अपने आंसुओं से कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। 8. ये दुनिया उसकी है जो हंसते हुए, पूरे आत्मविश्वास के साथ इसे जीतने निकला है। 9. प्रतिशोध और प्रतिकार एक लंबा समय मांगते हैं। यही नियम है। 10. मिलने की खुशी के आगे बिछड़ने का दुख कुछ नहीं होता है। 11. खुशी एक तोहफा है जिसकी उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। जब मिल जाए, तब आनंद लेना चाहिए। 12. एक दिमाग की बुद्धिमानी, एक दिल की बुद्धिमानी होती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.