पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लीडिंग चेंज
खुद में निरंतर सुधार करें परिवर्तन से डरना छोड़ दें
जो अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं वे कभी बढ़ना नहीं छोड़ते। अपनी छिपी शक्तियों तक पहुंचना चाहते हैं तो निरंतर सुधार करते रहिए। तीक्ष्ण अवलोकन कर अपनी बुद्धि बढ़ाइए, ज्ञान में निरंतर वृद्धि करिए, सेवा व मदद का दायरा बढ़ाइए। परिवर्तन से डरना छोड़िए और चुनौतियों का सामना करिए।
द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग
यह सच है कि हम संकट में कहीं ज्यादा सीखते हैं
विपत्तियां सामने आने पर आत्मविश्वास डगमगा जाता है। योजनाएं गड़बड़ा जाती हैं, हर चीज धराशायी होती दिखती है, अप्रत्याशित बाधाएं सामने आ खड़ी होती हैं। यही समय होता है आत्मविश्वास दिखाने का। बाधा जितनी बड़ी होती है, उतने ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत होती है। इंसान सामान्य समय के मुकाबले संकट में दस गुना अधिक सीखता है।
ग्रिट
जो संतुलित सोच रखते हैं वो ज्यादा निडर होते हैं
मुश्किल ऐसी काल्पनिक चीज है, जिसके बारे में हम सोचते हैं और उसकी आशंका से घबरा उठते हैं। संतुलित सोच रखने वाले ज्यादा निडर होते हैं। वे किसी भी खतरे के विचार से डरते नहीं हैं। उन्हें लगता है कि पहले चिंता करने से फायदा नहीं नुकसान होता है। चिंता तर्कसंगत साबित नहीं की जा सकती, यह भविष्य की किसी काल्पनिक स्थिति को लेकर होती है।
द लॉ ऑफ सक्सेस
जो कोशिश के बाद असफल हुआ है, उसे बधाई दें
प्रयास के लिए भी सराहना करनी चाहिए। थिओडर रूजवेल्ट के शब्दों में- तारीफ उसको मिलना चाहिए जो संघर्ष करता है, जिसका चेहरा पसीने से लथपथ है, जो बहादुरी से प्रयास करता है, गलतियां करता है और असफल होता है। कोई कोशिश के बाद असफल होता है तो उसके प्रयास के लिए उसे बधाई दें।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.