टिप्स:जिन्हें पसंद करते हैं उनके साथ बातचीत बढ़ाएं

9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • प्रोफेशनल ताल्लुकात की बात करें, तो अक्सर दो अलग पीढ़ी के लोग सामंजस्य नहीं बना पाते। उनके बीच उलझन रहती है। नए लीडर्स को लगता है कि सीनियर्स उनकी तरक्की के रास्ते में बाधा हैं। सीनियर्स को लगता है कि नई और टेक सैवी पीढ़ी उनके अस्तित्व को नकारती है। ये उपाय दोनों के बीच सफल रिश्ता कायम कर सकते हैं...

1) पहले अपनी मान्यताओं को परखें
सीनियर लीडर्स के साथ रिश्ता कायम करने में यदि आपको संघर्ष करना पड़ रहा है, तो हो सकता है आपने उनके बारे में कोई धारणा बना ली है। हो सकता है आप उन्हें गलत समझ रहे हैं। आप उन्हें इसलिए तो नापसंद नहीं करते कि वो आपसे अलग हैं? हो सकता है जो बात उन्हें आपसे अलग बनाती है वही उनकी ताकत हो।

2) केवल आत्मविश्वास ही से साख नहीं बनती
अधिकतर नए लीडर्स को लगता है कि सीनियर लीडर्स को प्रभावित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है उनके समक्ष अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चिय का प्रदर्शन करना। लेकिन असल में खुद को कमजोर दिखाकर ही अपनी परिपक्वता जाहिर कर सकते हैं। उनके सामने स्वीकार करें कि आप कुछ चीजें नहीं जानते हैं। उनसे मदद भी लें।

3) इंसानियत को रिश्ते का आधार बनाएं
रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं तो ज्यादा आदर-सम्मान की उम्मीद न करें। नए लीडर्स हर बात को अपने सम्मान से जोड़ते हैं। इससे उनकी इमेज खराब होती है। औपचारिकता बढ़ती है। उनके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करें। इंसानियत के आधार पर कोई भी रिश्ता मजबूत किया जा सकता है।

4) अपनी मांग रखते हुए डरना नहीं चाहिए
अगर आप किसी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, उनसे कुछ सीखना चाहते हैं तो उन्हें ये बात खुलकर बताएं। हो सकता है एक बार में बात न बने और आपको उनसे यही बात बार-बार कहना पड़े। तो पूरे आदर और सम्मान के साथ अपनी मांग उनके सामने रखें और उन्हें बताएं कि क्यों ऐसा करना आपके लिए जरूरी है।