लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:मनुष्य से सम्पूर्ण होने की उम्मीद करना ही गलत है - एपिक्यूरस

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
  • एपिक्यूरस प्राचीन ग्रीक दार्शनिक थे। बेहद प्रभावशाली थे और दर्शन शास्त्र के संस्थापक माने जाते थे।

1. भगवान से उन चीजों के लिए प्रार्थना करना व्यर्थ होता है जिन चीजों को आप खुद हासिल करने के योग्य होते हैं। 2. समस्या जितनी बड़ी होती है, उसे हल करने का स्वाद उतना ही मीठा होता है। 3. अगर आप संतुष्ट हैं तो आपकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में हो सकती है। 4. मूर्ख व्यक्ति की समृद्धता से समझदार व्यक्ति का दुर्भाग्य कहीं अधिक अच्छा होता है। 5. यदि किसी रहस्य को बनाए रखना चाहते हैं, तो इसे खुद से भी छुपा कर रखिए। 6. सोच भाषा को भ्रष्ट बनाती है, लेकिन भाषा भी सोच को भ्रष्ट कर सकती है। 7. मनुष्य होने का मतलब ही यही है कि आप सम्पूर्णता की उम्मीद न रखें। 8. बीते हुए वक्त पर नियंत्रण है, तो ही आने वाले समय पर नियंत्रण रहेगा। 9. तूफान का सामना करने के बाद ही कोई अच्छा कप्तान बन सकता है। अपने काम में आगे बढ़ने के लिए समस्याओं का सामना करना जरूरी है।