1. अनजानी राहों पर केवल वीर पुरुष ही आगे बढ़ा करते हैं कायर तो परिचित राह पर ही तलवार चलाते हैं। 2. अवसर के बिना काबिलियत किसी काम की नहीं है। 3. शेर द्वारा संचालित भेड़ों की सेना, भेड़ द्वारा संचालित शेरों की सेना से हमेशा जीतेगी। 4. एक लीडर से भरपूर उम्मीद की जाती है। वह उम्मीद का व्यापारी होता है। 5. किसी भी इंसान को अपनी साख बनाए रखने के लिए हर दस साल में अपनी रणनीति बदल लेनी चाहिए। 6. एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। 7. एक सच्चा आदमी कभी किसी से नफरत नहीं कर सकता। 8. शरीर का सबसे अच्छा इलाज है शांत मन। 9. वो जो प्रशंसा करना जानता है, अपमानित करना भी जानता है। 10. किसी कार्य को खूबसूरती से करने के लिए मनुष्य को उसे स्वयं करना चाहिए। 11. असंभव शब्द केवल मूर्खों के शब्दकोश में ही पाया जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.