पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर सैलेब्रिटीज़ ने जेड रोलर से मसाज करते हुए कई वीडियोज़ डाले थे। इसका बड़ा कारण है कि ये फेशियल रोलर चेहरे की मसाज में काफ़ी असरदार है। ये साधारण-सा दिखने वाला उपकरण चेहरे की त्वचा में कसावट लाता है और रक्त संचार ठीक करता है।
- जेड रोलर को चेहरे पर घुमाते हुए मसाज करते हैं। इसके लिए चेहरे पर मॉइश्चराइज़र या बादाम आदि का तेल भी लगा सकते हैं। इससे चेहरे को नमी मिलती है। - इससे मालिश चेहरे पर बड़े दिखने वाले रोमछिद्रों के आकार को भी कम करती है। - यह चेहरे की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मददगार होता है। - यह चेहरे की बारीक रेखाओं को भी ख़त्म करता है और झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। - इसे चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर प्रयोग करें। इससे त्वचा में कसावट आती है। - इसका प्रयोग सुबह के समय अन्य सौंदर्य उत्पादों को लगाने से पहले करें। - इस फेस रोलर में दो छोर होते हैं। एक बड़े आकार का पत्थर होता है जिसे माथे, गाल, जॉ लाइन और गर्दन पर मसाज के लिए इसतेमाल करते हैं और छोटे पत्थर वाला हिस्सा आंखों के नीचे और होंठो के लिए होता है। - रोलर को उपयोग करने के बाद इसे सप्ताह में एक बार सौम्य शैंपू या फेश वॉश से धो सकते हैं। - यह रोलर चेहरे पर जमे प्राकृतिक तेल को निकालने का भी काम करता है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.